Ajab Gajab News: जब दो लोग प्यार में होते हैं तो एक-दूसरे को Kiss करना आम बात होती है। प्रेमी-प्रेमिका अक्सर अपने प्यार का इजहार Kiss के माध्यम से करते हैं। इस दौरान शायद ही कोई सोचता होगा कि इस Kiss का अंजाम इतना बुरा होगा कि जान जाते-जाते बचेगी। इंग्लैंड में एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। अपने बॉयफ्रेंड को Kiss करना इस लड़की के लिए बहुत ही महंगा सौदा साबित हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि Kiss करने से लड़की की जान जाते-जाते बची।
प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)
ये भी पढ़ें- लाशों के साथ 10 मिनट बिताने पर 25,000 रुपये सैलरी ! सोशल मीडिया पर खतरनाक जॉब ऑफर वायरल
पहले Kiss ने दिया जीवनभर का बुरा अनुभव
लंदन की रहने वाली फोबे कैम्पबेल हैरिस ने अपने जीवन से जुड़ी एक शॉकिंग घटना सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह घटना बहुत ही अजीबोगरीब और शॉकिंग है। फोबे ने बताया कि जब वह 18 साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार अपने ब्वॉयफ्रेंड को Kiss किया था। हालांकि, यह Kiss उनके लिए जानलेवा बन गया था। बॉयफ्रेंड को Kiss करना उनकी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था। उनकी बॉडी में कुछ ऐसा रिएक्शन हुआ था कि उनकी जान पर बन आई थी। इस दर्द को आज 28 साल की उम्र में भी वह भूल नहीं पाई हैं।
एनाफिलेक्सिक नाम की गंभीर एलर्जी
फोबे ने बताया कि अपने बॉयफ्रेंड को पहला Kiss करना उनके लिए रोमांचक था। हालांकि, कुछ ही मिनटों में उनकी गर्दन में भारीपन आने लगा। उनके शरीर पर लाल दाने निकल आए और बॉडी में सूजन आ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। वहां पहुंचकर पता चला कि उन्हें Kiss करने से एनाफिलेक्सिस नाम की गंभीर एलर्जी हो गई है। अगर सही वक्त पर इलाज ना मिलता तो यह एलर्जी उनके लिए जानलेवा साबित होती। दरअसल, Kiss से पहले उनके प्रेमी ने ऐसी कोई चीज खाई थी, जिससे वे एलर्जिक थीं।
