वायरल न्यूज़

OMG: चल रही थी तेरहवीं की तैयारी, तभी लौट आया 'मरा हुआ शख्स', सामने देख परिवार वालों की निकल गई चीख

मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मरा हुआ शख्स अपने अंतिम संस्कार के बाद लौट आया। ऐसे में उसे सामने देख परिवार वालों हवा निकल गई।

Image

12 दिन बाद घर लौटा मरा हुआ शख्स

Madhya Pradesh News: दुनिया की एक सबसे बड़ी सच्चाई है, जिसने जन्म लिया है उसका मरना तय है। मरने के बाद कोई इंसान कभी वापिस से जिंदा नहीं हो पाता। कई बार मरे हुए शख्स के सपने देख भी लोगों की चीख निकल जाती है। ऐसे में अगर कोई मरा हुआ शख्स सामने आकर खड़ा हो जाए तो आप क्या करेंगे? इस सवाल को सुनते ही रूप कांप जाती है। दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योपुर के एक गांव में ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

श्योपुर के एक गांव में एक युवक का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा किया गया और फिर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। बेटे को खोने से मां-बाप व्याकुल थे और घर में तेरहवीं का कार्यक्रम होने था। तभी मरे हुए बेटे का फोन आया और फिर परिवार और आसपास के लोग एकदम सन्न रह गए। बेटे को सामने देख माता-पिता दंग रह गए और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शख्स के परिजन अब भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक दुर्घटना का फोटो जारी हुआ था, जिसमें किसी अज्ञात युवक का राजस्थान के सवाई माधोपुर के पास सुरवाल में गंभीर एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद युवक की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में उसके रिश्तेदारों ओर पड़ोसियों ने की। दुर्घटना की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक का शरीर खून से लतपथ था। कपड़े और दाढ़ी मिलता-जुलता होने से परिवार ने अपना बेटा मान उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मुंडन कराने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी मरे हुए बेटे का फोन आया और वीडियो कॉल पर शख्स को जिंदा देख परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे को जिंदा देख परिवार वाले भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article