Ajab Gajab: कैब में कपल्स के रोमांस से परेशान होकर ड्राइवर ने चिपकाया अनोखा पोस्टर, लिखा- 'ये OYO नहीं'

Romance in Cab: कैब ड्राइवर की यह चेतावनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि कैब में लोग ऐसा भी करते होंगे। कैब ड्राइवर ने एक तरह से पोस्टर के जरिए प्रेमी जोड़ों को चेतावनी भी दी।

Romance in Cab: हैदराबाद के एक कैब ड्राइवर से जुड़ा एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह कैब ड्राइवर अपनी गाड़ी में बैठने वाले कपल्स के रोमांस से परेशान हो चुका था। इसके बाद कैब ड्राइवर ने गाड़ी में बैठने वाले यात्रियों के लिए एक लिखित चेतावनी अपनी कार में चस्पा कर दी। कैब ड्राइवर की यह चेतावनी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। कैब ड्राइवर ने इस चेतावनी में साफ शब्दों में प्रेमी जोड़ों को कार में रोमांस न करने की सलाह दी।

cab

कैब ड्राइवर की चेतावनी (ट्विटर)

कैब ड्राइवर ने लगाया अनोखा पोस्टर

कैब ड्राइवर की यह चेतावनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि कैब में लोग ऐसा भी करते होंगे। कैब ड्राइवर ने एक तरह से पोस्टर के जरिए प्रेमी जोड़ों को चेतावनी भी दी। कैब ड्राइवर ने चिपकाए गए पोस्टर में लिखा, 'चुपचाप बैठें और दूरी बनाए रखें.. यह कोई OYO नहीं है, बल्कि एक कैब है। वायरल नोट को देखकर आप भी समझ सकते हैं कि खास तौर पर प्रेमी जोड़ों को ध्यान में रखकर लिखा गया है। देखें पोस्ट-

End of Feed