Raining Note News: आसमान से नोट बरसना, किसी काल्पनिक दुनिया का सच लगता है। शायद ही किसी ने कभी देखा हो कि आसमान से पानी के अलावा कुछ और बरसता होगा। लेकिन सोचिए कि आप कहीं किसी सड़क पर खड़े हों और अचानक से आसमान से नोटों की बारिश होने लगे। मुझे पक्का यकीन है कि आप ही सबसे ज्यादा पैसे लूटेंगे। इन दिनों एक खबर सुर्खियों में बनी हुई है। खबर यह है कि एक जगह बर्थडे पार्टी चल रही थी। उस घर के बाहर लोग इकट्ठा थे और अचानक से आसमान से नोटों की बारिश होने लगी। फिर क्या था! लोग टूट पड़े नोट लूटने के लिए।
अब जब ज्यादा नोट बरसेंगे, लूटने के लिए लोग भी होंगे तो भगदड़ तो मचनी ही है। देखते ही देखते वहां पर भगदड़ मच गई। हालांकि, तब तक लोगों ने दो-तीन लाख रुपये लूट लिए थे। क्या हुआ? हैरान हो गए न! दरअसल, यह घटना हैरान करने वाली है ही। यह घटना चीन से सामने आई है। जहां एक फैमिली में बच्चे का बर्थडे था। हमारे यहां बर्थडे होता है तो बढ़िया से बढ़िया पार्टी, केक कटाई और दावत आदि होता है। लेकिन चीन की यह फैमिली थोड़ी अमीर थी। तो फैमिली ने बच्चे का जन्मदिन थोड़ा अनोखे तरीके से मनाया।
बच्चे के जन्मदिन पर नोटों की बारिश
फैमिली ने अपनी बालकनी से नोट उड़ाए, जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एक तरह से फैमिली ने नोटों की बारिश कर दी। चीन के अनहुई प्रांत के शहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान जब लोग बर्थडे एंजॉय कर रहे थे और सारे लोग घर के लॉन में जमा हुए थे। इसी बीच बालकनी से नोटों की बारिश होने लगी। अचानक से नोटों की बारिश होने पर लोग हैरान रह गए। वहीं नोट लूटने वालों की इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई कि वहां पर भगदड़ मच गई। इस घटना की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस पार्टी में तकरीबन बीस हजार युआन यानी ढाई लाख रुपये उड़ाये गये।
