Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारी अजीबोगरीब चीजें हैं। इसमें से कुछ चीजें देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अजीबोगरीब बिल्डिंग का है। जहां एक तरफ बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। वहीं इस अनोखी बिल्डिंग में एक भी खिड़की नहीं है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह बिल्डिंंग 29 मंजिला ऊंची इमारत है। इसके बाद भी बिल्डिंग में एक भी खिड़की नहीं बनाई गई है।
वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
इतनी बड़ी बिल्डिंग में एक भी खिड़की का न होना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। कई लोग इस बिल्डिंग को भूत इमारत कह रहे हैं। इसे देखकर लोग चौंक रहे हैं। यह बिल्डिंग लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। कई लोग इसे वैंपायर्स इमारत कहते नजर आ रहे हैं। एक तरह से यह अंधेर इमारत है। यहां रोशनी आने की कोई जगह नहीं नजर आ रही है। यह सोचकर ही हैरानी होती है कि 29 मंजिला इमारत में एक भी खिड़की नहीं है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि बिना खिड़की वाली अंधेरी इमारत में कौन रहता होगा। यह बिल्डिंग अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित बताई जा रही है। इस इमारत के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @NoCapFights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर इस इमारत का वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। कुछ लोगों ने इसे जेल बताया तो किसी ने वैंपायर्स हाउस करार दिया।
