Shocking: मिल्क शेक ऑर्डर करने पर फूड ऐप ने पहुंचाया 'पेशाब शेक', पीते ही शख्स के उड़ गए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2023, 04:43 PM IST

Ajab Gajab News: अमेरिकन शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप से मिल्कशेक ऑर्डर किया था। जब शख्स ने इसे पीना शुरू किया तो उसके होश उड़ गए। ड्रिंक उन्हें बहुत ही ज्यादा अजीब लगा। दरअसल, यह मिल्क शेक नहीं बल्कि पेशाब था।

Ajab Gajab News: फूड ऐप से कई बार ऑर्डर करने के बाद खाना बेहद खराब आता है। कई बार ऑनलाइन खाना मंगवाने पर उसमें छिपकली या कीड़े निकलने की भी शिकायत सामने आई है। इसी बीच एक शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप से मिल्कशेक ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी बॉय ने उसे जो डिलीवर किया, वह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शख्स का दावा है कि उसे डिलीवरी बॉय ने पेशाब डिलीवर किया। इसकी शिकायत उसने फूड डिलीवरी ऐप से की।

milk shake

मिल्क शेक की जगह पहुंचा दिया पेशाब (ट्विटर)

शख्स ने ऑर्डर किया था मिल्क शेक

खबर के अनुसार, कालेब वुड नाम के अमेरिकन शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप से मिल्कशेक ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर उनके घर पहुंचा तो उन्होंने इसे खाने के लिए खोला। इसके बाद उसमें जो नजर आया, यह देखकर शख्स के होश उड़ गए। कालेब वुड ने बताया कि उसमें मिल्कशेक नहीं बल्कि पेशाब था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि फूड डिलीवरी ऐप उनके घर पेशाब पहुंचा देगी। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव था।

End of Feed