ऑर्डर कैंसल करने के दो साल बाद ई-कॉमर्स कंपनी ने भेजा प्रेशर कुकर, यूजर्स ने जो कहा सुनकर लगाएंगे ठहाके

Ajab Gajab: यूजर ने पोस्ट को एक कैप्शन भी दिया। जिसमें लिखा कि, '2 साल बाद मेरा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए धन्यवाद।' पोस्ट के मुताबिक, प्रेशर कुकर का ऑर्डर 1 अक्टूबर 2022 को दिया गया था और उन्हें यह ऑर्डर दो साल बाद 28 अगस्त 2024 को मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • ई-कॉमर्स कंपनी से 2022 में प्‍लेस किया गया था कुकर का ऑर्डर
  • कैंसल होने के बाद यूजर को मिला था रिफंड
  • दो साल बाद घर पर डिलीवर हुआ प्रेशर कुकर

Ajab Gajab: दुनिया में ई-कॉमर्स कंपनियों के आने के बाद से मार्केट का साइज और भी बड़ा हो चुका है। घर बैठे शॉपिंग करने के विकल्‍प ने लोगों के जीवन में एक नई क्रांति ला दी है। हालांकि, जहां एक ओर इस क्रांति के फायदे हैं तो वहीं, दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी है। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें एक्‍स पर एक यूजर ने दावा किया है कि उसे एक ऑर्डर मिला है जिसे दो साल पहले कैंसल कर दिया गया था। यूजर ने बताया कि उसने दो साल पहले एक ई-कॉमर्स कंपनी से प्रेशर कुकर का ऑर्डर दिया था। बाद में उसने ऑर्डर कैंसल कर दिया और उसे रिफंड मिल गया। हालांकि, ऑर्डर कैंसल करने के बावजूद दो साल बाद पैकेट उसके दरवाजे पर पहुंचा जो कि काफी चौंका देने वाला था। गौरतलब हो कि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता है।

यूजर ने पोस्ट को एक कैप्शन भी दिया। जिसमें लिखा कि, '2 साल बाद मेरा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए धन्यवाद।' पोस्ट के मुताबिक, प्रेशर कुकर का ऑर्डर 1 अक्टूबर 2022 को दिया गया था और उन्हें यह ऑर्डर दो साल बाद 28 अगस्त 2024 को मिला। यूजर ने लिखा, 'लंबे इंतजार के बाद रसोइया बहुत खुश है, यह बहुत ही खास प्रेशर कुकर होगा।' उनकी पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने तो इसे 'मंगल ग्रह से आई डिलीवरी' करार दिया।

End of Feed