Ajab Gajab News: काफी बार सुनने को कुछ ऐसा मिल जाता है, जिसे सुनकर ऐसा लगता है जैसे दुनिया धोखेबाजों से भरी है। एक शख्स अपनी पत्नी के लिए क्या से क्या कर जाता है, उसकी खुशी के लिए वह दिनरात मेहनत करता है लेकिन अगर पत्नी दगाबाज निकल जाए तो जरा सोचिए उसका क्या होगा या उस पर क्या बीतेगी? दरअसल, चीन में एक ऐसा मामला देखने और सुनने को मिला। इस केस में एक पत्नी अपने पति को पिछले 16 सालों से धोखा दे रही थी। लेकिन जब उसके पति को इस बात का पता तो उसने तलाक के लिए अर्जी डाल दी।
दरअसल, इस शख्स का नाम चेन है, जिसकी शादी 16 साल पहले यू नाम की एक महिला के साथ हुई थी, जिससे उसकी चार बेटियां भी हैं। लेकिन बाद में शख्स को पता चला कि यह शादी सिर्फ एक धोखा है। शुरुआत से ही महिला उसको चीट कर रही थी। चेन की वकील ने बताया कि उसकी पहली बेटी के जन्म के समय एक वू नाम का व्यक्ति मिलने आया था, जिस पर उसे शक हुआ। बाद में डीएनए टेस्ट में पता चला कि उसकी चारों बेटियां वू की है।
16 साल से धोखा दे रही थी पत्नी से शख्स ने की तलाक की मांग
इस मामले में शख्स की झड़प उसके सास के साथ भी हुई और दिल का दौरा पड़ने से उसके पिता की मौत भी हो गई। ऐसे में शख्स का कहना है कि उसने अब तक चारों बेटियों पर जितना खर्च किया है, उसने उन पैसों की मांग की है। शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी असल में उसकी कभी थी ही नहीं, वह शुरू से ही अपने प्रेमी के साथ प्रेम में थी और सभी बच्चे भी उसके के हैं। इसी आधार पर शख्स ने तलाक की मांग की है।
