Ajab Gajab : मानव शरीर अंग ऐसे होते हैं जिनका दर्द कभी-कभी बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। बाद में जब वजह पता चलती है तो दर्द और भी ज्यादा बढ़ने लगता है। कान का दर्द भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। अचानक उठने वाला कान दर्द कई बार लोगों को इस कदर परेशान कर देता है कि रहा नहीं जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है एक महिला के साथ जो कई दिनों से कान के दर्द से परेशान थी, लेकिन जब उसने कान से बाहर निकली चीज को देखा तो उसके होश ही उड़ गए। दरअसल, ये एक घिनौना सा जीव था जिसे देखकर प्राय: लड़कियां डर से चिल्लाने लगती हैं। वैसे कोई भी चीज या चींटी जैसा जीव हो कान में घुसते ही इंसान को दर्द होने लगता है, लेकिन जो जीव इस महिला के कान में तांडव मचा रहा था वो कॉकरोच था।
महिलाओं को नहीं पसंद कॉकरोच
किचन में काम करते वक्त या फिर बाथरूम में नहाते समय या फिर कहीं भी अगर कुछ महिलाओं को कॉकरोच दिख जाता है जिसे देख वे परेशान हो उठती हैं और चीखकर इधर-उधर भागने लगती हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला के कान में जब असहनीय दर्द होने लगा तो उसको लगा कि उसके कान के अंदर कुछ घुस गया, जिसे निकालने की वो काफी देर से कोशिश भी कर रही थी। हालांकि जब उसे पता चला कि ये कॉकरोच है तो वो और भी परेशान हो गई। जिसके बाद इधर-उधर उछलने लगी और दर्द से कराहने लगी।
दोस्त ने की मदद
बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने अपने एक दोस्त को समस्या के बारे में विस्तार से बताया। तब उसके दोस्त ने कहा कि, कुछ और होगा। हालांकि जब उसने कान देखा तो वो भी हैरान रह गयर और फिर चिमटी से उसने खींचकर कॉकरोच को कान से बाहर निकाला। पहले भी कई बारी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें महिला के कान में सांप घुस गया था और उसे निकालने में डॉक्टरों के भी हाथ पांच फूल गए थे और एक मामला तो ऐसा था जिसमें कीड़े ने किसी के कान में घुसकर अंडे भी दे दिए थे।
