Ajab Gajab: एक दिन में 100 से ज्‍यादा बार पत्नी को कॉल करना पड़ा महंगा, पति को ले गई पुलिस फिर जो हुआ सुनकर हंस पड़ेंगे

Ajab Gajab: एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान के 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दिन में लगभग 100 बार किया। जैसे ही उसकी पत्‍नी फोन उठाती वह बिना कुछ कहे फोन काट देता। यह घटना कथित तौर पर अमागासाकी शहर में हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दिन में लगभग 100 बार कॉल किया
  • यह घटना कथित तौर पर अमागासाकी शहर में हुई
  • पति से परेशान महिला ने पुलिस से की शिकायत

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा मानते हैं कि, अपने लाइफ पार्टनर की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते में खटास तो बढ़ती ही है साथ में कई और परेशानियां आ सकती हैं। ठीक इसके विपरीत ये भी माना जाता है कि, जरूरत से ज्यादा परवाह भी परेशानी की वजह बन सकती है। विशेषकर यदि वो परवाह एक सीमा को पार कर जाए तो ये एक अलग ही समस्या भी खड़ी कर सकती है। कुछ-कुछ ऐसा ही एक वाकया हाल ही में सामने आया है। जिसमें जापान के एक शख्स पर आरोप लगा कि, वो अपनी पत्नी को दिन में करीब 100 बार कॉल करता था। हद तो तब हो गई जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो उसने अनजान नंबर से अपनी पत्नी को कॉल किया। कहानी में ट्विस्‍ट तो तब आया जब कॉल की संख्या पता चली। दरअसल, उस पति ने अपनी पत्‍नी को 100 से ज्‍यादा बार कॉल कर दिया, जिससे वो परेशान हो गई। अपने पति के व्यवहार से वो इतनी परेशान हो गई कि उसने उस शख्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बारे में सोच लिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान के 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दिन में लगभग 100 बार कॉल किया। जैसे ही उसकी पत्‍नी फोन उठाती वह बिना कुछ कहे फोन काट देता। यह घटना कथित तौर पर अमागासाकी शहर में हुई। महिला इसलिए परेशान हो गई क्‍योंकि उसे नहीं पता था कि उसका पति उसे कॉल कर रहा है। कई हफ़्तों तक जब ये क्रम चलता रहा तो एक दिन वो निराश हो गई तब जाकर उसे कुछ अजीब महसूस हुआ। उसने सोचा कि, जब वह घर पर होती या अपने पति के फोन पर वीडियो गेम खेलती, तो कभी भी कॉल नहीं आती। उसका शक उसके पति पर बढ़ता गया।

End of Feed