बॉस ने छुट्टी नहीं दी तो भारतीय शख्‍स ने वीडियो कॉल पर रचाई शादी, हिमाचल को बनाया अपना ससुराल

Ajab Gajab: बिलासपुर निवासी अदनान मुहम्मद उस समय मुश्किल में फंस गए जब तुर्किए में उनके बॉस ने छुट्टी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने और दुल्हन ने उनके लौटने का इंतजार किए बिना ही शादी करने का फैसला किया।

Ajab Gajab: आज की भागदौड़ भरी इस दुनिया में नौकरीपेशा लोगों का निजी जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। काम और जॉब की प्रतिबद्धताएं अक्सर असामान्य परिस्थितियां पैदा कर देती हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, तुर्किए में रहने वाले एक भारतीय शख्‍स ने अपनी शादी के लिए बॉस से छुट्टी मांगी जिसे उसके बॉस ने रिजेक्‍ट कर दिया। इसके बाद शख्‍स ने हिमाचल प्रदेश में अपनी दुल्हन से वीडियो कॉल के ज़रिए शादी करने का फैसला किया। ये ऐसा वर्चुअल निकाह था जिसमें दूल्‍हा विदेश में था और वहीं, दुल्हन हिमाचल प्रदेश के मंडी में मौजूद थीं।

शख्‍स ने ऑनलाइन रचाई शादी।

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलासपुर निवासी अदनान मुहम्मद उस समय मुश्किल में फंस गए जब तुर्किए में उनके बॉस ने छुट्टी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने और दुल्हन ने उनके लौटने का इंतजार किए बिना ही शादी करने का फैसला किया। ये इसलिए हुआ क्योंकि दुल्हन के बीमार दादा ने जोर देकर उससे शादी करने को कहा था। इस पर दुल्हन और दूल्हे ने तय किया कि शादी महिला के घर पर ही होगी। रविवार को बिलासपुर से बारात मंडी पहुंची। अगले दिन सोमवार को वर्चुअल शादी समारोह हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति ने अपनी दुल्हन और परिवार से वीडियो के जरिए संपर्क किया। इसके बाद एक काजी ने सभी रस्में पूरी कीं। दुल्हन के चाचा अकरम मोहम्मद ने आधुनिक तकनीक का धन्यवाद दिया। बता दें कि, पिछले साल भी ऐसी ही घटना हुई थी जब एक दूल्हा प्राकृतिक आपदा के कारण अपनी दुल्हन के घर नहीं पहुंच पाया था। बाद में शिमला के कोटगढ़ के आशीष सिंघा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी की थी।

End of Feed