Ajab Gajab : पति को पसंद थी लंबी औरतें..तो पत्‍नी ने लाखों खर्च कर पैरों का किया ये हाल, अब बहाने पड़ रहे आंसू

Ajab Gajab : पैरों की सर्जरी कराने वाली महिला एक जर्मन मॉडल है जिसका नाम थेरेसिया फिशर है। इन्‍होंने अपने पैरों को साढ़े पांच इंच लंबा करने के लिए लोहे की रॉड पैर में डलवाकर सर्जरी कराई।

Ajab Gajab : देश और दुनिया में आपको कई लोग ऐसे मिल जाएंगे जिन्‍हें बॉडी पर कोई न कोई प्रयोग कराने का शौक होता है। कुछ लोग अपनी शक्ल-सूरत को लेकर असहज महसूस करते हैं तो वहीं, कुछ ऐसे लोग हैं जिन्‍हें कुछ अलग दिखने का शौक होता है। लेकिन हाल ही में अलग दिखने की पति की मांग को पूरा करना मॉडल पत्‍नी को भारी पड़ गया। दरअसल, पति ने एक बार महिला से कहा था कि उसे लंबी टांगों वाली महिलाएं काफी आकर्षक लगती हैं, तभी 5 फुट 6 इंच वाली पत्‍नी ने सर्जरी कराने का फैसला लिया।

​ajab gajab, woman surgery legs by metal rods, trending news in hindi

मॉडल थेरेसिया फिशर। (फोटो क्रेडिट : Instagram)

पैरों में रॉड डलवाकर खर्च किए लाखों

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पैरों की सर्जरी कराने वाली महिला एक जर्मन मॉडल है जिसका नाम थेरेसिया फिशर है। इन्‍होंने अपने पैरों को साढ़े पांच इंच लंबा करने के लिए लोहे की रॉड पैर में डलवाकर सर्जरी कराई। इसके लिए इन्‍हें £130,000 (करीब 13 लाख 47 हजार रुपये) खर्च कर डाले। इससे उनके पैरों की लंबाई छह फुट तक बढ़ गई, लेकिन जो परिणाम सामने आए उस पर अब मॉडल को काफी पछतावा हो रहा है।

End of Feed