Ajab Gajab : पत्‍नी को रेटिंग देने वाला दुनिया का पहला पति, परफॉर्मेंस पर कहता है- 'और सुधार करो'

Husband Wife Relationship : मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का कहना है कि उसका पति उसे परफॉर्मेंस स्‍केल के आधार पर रेटिंग देता है। वहीं, रिपोर्ट में शख्स के हवाले से बताया गया है कि उसने दो शादियां की थीं।

Husband Wife Relationship : वैसे तो आप सोशल मीडिया पर पति-पत्‍नी पर बनने वाले मीम्‍स के रोज ही मजे लेते होंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे पति के बारे में जो एक बॉस की तरह पत्‍नी को रेटिंग देता है। हालांकि रेटिंग देने का ये कल्‍चर तो ज्‍यादातर आपने ऑफिस में कर्मचारियों के साथ देखा या सुना होगा। जिसका प्रयोग उनका इंक्रीमेंट करने के तौर पर किया जाता है, लेकिन इस पति ने रेटिंग का ये तरीका अपने घर में ही अपना लिया है। इतना ही नहीं ये हसबैंड परफॉर्मेंस के आधार पर पत्‍नी की रिपोर्ट भी तैयार करता है।

​Ajab Gajab, Bizzare News, Weired News

पत्‍नी की रिपोर्ट बनाने वाला पति। (सांकेतिक फोटो)

इस तरह आया आइडिया

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का कहना है कि उसका पति उसे परफॉर्मेंस स्‍केल के आधार पर रेटिंग देता है। वहीं, रिपोर्ट में शख्स के हवाले से बताया गया है कि उसने दो शादियां की थीं। पहली पत्‍नी से उसे 13 साल की बेटी और दूसरी से छह साल का बेटा है। वहीं, घर में उसकी 15 साल की भांजी भी रहती है। दूसरी पत्‍नी तीनों बच्चों की देखरेख करती है। रेडिट पोस्‍ट में शख्‍स ने लिखा कि, उसकी पत्‍नी ने बेटी को उसकी गलती दूसरों पर थोपना सिखा दिया है, जब बेटी के झूठ को उसने पकड़ लिया तो उसे गुस्‍सा आ गया। तभी उसने पत्‍नी से झगड़ा करने की जगह रिव्‍यू स्‍केल बनाना ठीक समझा।

End of Feed