वायरल न्यूज़

कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है... आशिक से मिलने के लिए इलाके में कर देती थी अंधेरा, फिर चांदनी रात में करती थी नैनाचार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 18, 2023, 08:22 PM IST

बिहार के बेतिया से एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पूरे गांव की बिजली कटवा देती थी। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ, लेकिन गांव वाले ने एक दिन पकड़ ही लिया और फिर...

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए कटवा देती थी बिजली
  • हर बार करती थी ऐसा ही काम
  • गांव वाले ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा

Ajab Gajab News: प्यार में लोग क्या-कुछ नहीं करते। अपने प्रेमी से मिलने कोई जतन करता है और अलग-अलग तरकीबें अपनाता है। एक ऐसा ही अनोखा किस्सा सुनने में आया है, जो बिहार के बेतिया से है। इस मामले में गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए ऐसा कारनामा कर दिया, जिससे अब वह देश की सुर्खियों में छा गई है। दरअसल, लड़की ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए वो सारी हदें पार कर दी, जिसके बारे में अक्सर लड़के किया करते हैं।

वैसे आइए आपको बताते हैं इसकी कहानी... लड़की को जब भी अपने प्रेमी से मिलना होता था, तो वह पूरे गांव की बिजली काट देती थी। फिर पूरे गांव में अंधेरा कर वह अपने प्रेमी से नैनाचार किया करती थी। लेकिन कहते हैं न कि चोरी ज्यादा दिन तक छिप नहीं पाती और फिर क्या.. जल्द ही गांव वालों को इसकी भनक लग गई। अब ऐसे में एक रात गांव के लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर जमकर कुटाई कर दी।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमी को ग्रामीणों द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर प्रेमिका अपने प्रेमी के लिए गांव के लोगों के सामने गिड़गिड़ाती नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गांव के लोग डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं। वैसे अब ये मामला पुलिस के पास जा पहुंचा है। अब दोनों परिवार शादी के लिए सहमति भी दे चुके हैं।

कुछ यूं होता था खेल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घरवालों के डर के चलते दोनों एक-दूसरे से मिल नहीं पाते थे। ऐसे में जब भी दोनों को मिलना होता था, तो लड़की अपने प्रेमी को बोलकर ट्रांसफॉर्मर में लगे एबी (एयर ब्रेक स्विच) स्विच को नीचे गिरवा देती थी, जिससे पूरे इलाके की लाइट कट जाती थी। फिर दोनों अंधेरे का फायदा नैनाचार करने एक-दूसरे से मिलने पहुंच जाते थे।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article