वायरल न्यूज़

प्यार के लिए लड़की ने तोड़ दी सारी मर्यादा, पिता के सामने ही सौतेले भाई से रचाई शादी, अब किया चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 4, 2023, 06:11 PM IST

हाल ही में एक लड़की ने अपने सौतेले भाई के साथ शादी रचा ली है। उनका कहना है कि वे बचपन में एक दूसरे से काफी लड़ा-झगड़ा करते थे। ऐसे में उनके माता-पिता को भी अलग रहना पड़ा।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने सौतेले भाई के रचाई शादी
  • शादी के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
  • अब बताई शादी करने की असली वजह

Ajab Gajab News: कभी-कभार कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है, जिसे सुनकर कानों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे कोई मजाक कर रहा हो। लेकिन ये खबर सच है और विदेशी मीडिया में काफी सुर्खियों में भी है। दरअसल, एक सौतेले भाई-बहन ने आपस में शादी कर ली है। अब उनके इस फैसले से पिता काफी नाराज भी हो गए हैं।

कपल का कहना है कि बचपन में वे दोनों काफी लड़ाई किया करते थे, जिसके चलते मां-बाप की शादी टूट गई थी। लेकिन 10 साल वो समय फिर से आया, जब दोनों एक-दूसरे से मिले और साथ रहने का फैसला कर लिया। 25 वर्षीया लड़की का कहना है कि उसके पिता ने कुल चार शादियां की थी। जब वह 13 साल की थी तो उसके पिता ने उसके पति की मां या उसकी सौतेली मां से शादी की। उस वक्त उसके पति की उम्र 15 साल का था, जिसका नाम ब्रैंडन था।

पांच साल पहले हुई थी मुलाकात

लेकिन उसके सौतेली मां और पिता शादी के तीन साल बाद ही अलग हो गए। लेकिन इसके बावजूद लड़की ने अपनी सौतेली मां से संपर्क बनाए रखा। जब वह कॉलेज के दूसरे साल में थी, तब वह अपनी सौतेली मां के घर गई थी, जहां उसकी मुलाकात उसके सौतेले भाई से हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने का फैसला कर लिया। शुरुआत उसकी मां को थोड़ी नाराजगी हुई। हालांकि लड़की के पिता अभी भी उससे नाराज हैं, उनका कहना है कि उन दोनों की वजह से ही वह अपनी बीवी से अलग हुए थे।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article