OMG : कपड़ों की तरह इस लड़की ने बदले ब्‍वॉयफ्रेंड, 100 मर्दों संग डेट पर जाने के लिए मां ने किया सपोर्ट, वजह पढ़कर हंस पड़ेंगे

Ajab Gajab : ये मामला ब्रिटेन का बताया गया है। ये पूरा मामला उस लड़की की सोशल मीडिया पोस्‍ट से चर्चा में आया जिसने अपनी बड़ी बहन और मां के कारनामें पब्लिक प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट कर दिए। दरअसल, एलिस कैरोलिन नामक लड़की ने अपनी टिकटॉक पोस्‍ट में कई खुलासे किए।

Ajab Gajab : जहां एक ओर भारत में आज भी कुछ जगहों पर लव मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप असामान्य बात है वहीं दूसरी ओर विदेशों में रोज ही अजीबोगरीब मामले सामने आया करते हैं। पहले की अगर बात की जाए तो उन दिनों में लड़कियां ऐसा कोई काम करने से काफी ज्‍यादा हिचकिचाती थीं लेकिन अब सोशल स्‍टेटस और दिखावे के लिए ऐसे काम करना आम बात है। कई बार ऐसा देखा जाता है लड़की या लड़के से बेशुमार प्रेम होता है, लेकिन कुछ लोग इसे केवल टाइमपास समझते हैं और बार-बार पार्टनर बदलते हैं। ये सब बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्‍योंकि ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पता चला है कि, एक लड़की की मां ने उसे 100 मर्दों के साथ डेटिंग करने की अनुमति दे दी। इतना ही नहीं मां से सपोर्ट मिलने के बाद लड़की के हौसले बुलंद हो गए। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को 41 हजार रुपये भी दिए। ये मामला सुनने में जितना वियर्ड है इसकी वजह भी उतनी है अजीब है।

​Ajab Gajab, Girl date 100 boyfriends, Bizzare News

लड़की ने 100 मर्दों को किया डेट। (सांकेतिक फोटो)

ऐसे समझें पूरा मामला

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला ब्रिटेन का बताया गया है। ये पूरा मामला उस लड़की की सोशल मीडिया पोस्‍ट से चर्चा में आया जिसने अपनी बड़ी बहन और मां के कारनामें पब्लिक प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट कर दिए। दरअसल, एलिस कैरोलिन नामक लड़की ने अपनी टिकटॉक पोस्‍ट में दावा करते हुए लिखा कि, उसकी बहन ने मां के सपोर्ट से एक साल में 100 मर्दों के साथ डेट किया। इस करतूत में उसकी मां का पूरा सपोर्ट था और वे उसकी बहन को प्रोत्‍साहित किया करती थीं। कुछ समय के बाद वे उसकी बहन को ब्‍वॉयफ्रेंड्स पर लुटाने के लिए पैसे भी देने लगीं। इस दौरान उसने मां पर बहन को 500 डॉलर यानी करीब 41 हजार रुपये देने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने बताया मां ने कहा है कि- डेटिंग में और पैसे लगें तो मांग लेना। बहरहाल, इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तरह-तरह से अपनी बात कह रहे हैं।

End of Feed