अजब: इस मंदिर में मकर संक्रांति पर होता है चमत्कार, खुद सूर्य देवता करते हैं भोलेनाथ का अभिषेक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2024, 04:37 PM IST

Gavi Gangadhareshwara Temple Miracle: पूरे साल इस शिवलिंग पर सूर्य की किरण पहुंचती तक नहीं। दूसरी तरफ मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य भगवान उत्तरायण होते हैं, तभी 5 से 8 मिनट के लिए गर्भगृह तक सूर्य की किरणें पहुंचती हैं।

Gavi Gangadhareshwara Temple Miracle: भारत में बहुत सारे रहस्यमयी और चमत्कारिक मंदिर हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हर साल मकर संक्रांति पर चमत्कार होता है। यह देश के प्राचीनतम मंदिरों में से है, जो भगवान शिव को समर्पित है। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं, वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है। कर्नाटक के इस प्राचीन शिव मंदिर का नाम गवी गंगाधरेश्वर है। इस मंदिर में हर साल भक्तों को एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिलता है।

gavi gangadhareshwara temple

भोलेनाथ के मंदिर में चमत्कार (ट्विटर)

सूर्य भगवान करते हैं शिवलिंग का अभिषेक

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर साल मकर संक्राति के दिन इस मंदिर में चमत्कार होता है। दरअसल मकर संक्रान्ति के मौके पर हर साल सूर्य देवता अपनी किरणों से इस मंदिर में स्थित शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सिर्फ मकर संक्रांति के दिन ही ऐसा होता है, जबकि पूरे साल इस शिवलिंग पर सूर्य की किरण पहुंचती तक नहीं। मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य भगवान उत्तरायण होते हैं, तभी 5 से 8 मिनट के लिए गर्भगृह तक सूर्य की किरणें पहुंचती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि खुद सूर्य भगवान आकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। यह नजारा हर बार सूर्यास्त के समय देखने को मिलता है।

End of Feed