OMG: फ्लाइट अटेंडेंट ने जॉब छोड़ शुरू किया सूअर पालन, 2 महीने की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

Ajab Gajab: शंघाई में यांग अपने पिता के साथ रहती थीं और प्राय: छोटी-छोटी चीजें खरीदने के लिए माता-पिता पर निर्भर थीं। कुछ समय के बाद में उन्‍हें पता चला कि, माता-पिता अपने खर्चों में कटौती कर उनकी स्‍पेशल लाइफस्‍टाइल में कमी न आए इसलिए कर्ज लेते थे।

Ajab Gajab: साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की 27 वर्षीय पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट यांग यान्शी ने एयरलाइंस का काम छोड़ अब कृषि जगत में कदम रखा है। नया व्‍यापार करते हुए महज दो महीनों में ही उन्‍होंने लगभग 22.8 लाख रुपये (200,000 युआन) कमाए। हेइलोंगजियांग प्रांत के एक ग्रामीण परिवार में जन्मी यांग ने शंघाई में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर पांच साल तक काम करने से पहले उच्च शिक्षा हासिल की। चुनौतियों से भरी स्थिति में उनका मासिक वेतन घटकर लगभग ₹ 32,000 (2,800 युआन) रह गया था। सोशल मीडिया पर इनकी कहानी को खूब पढ़ा और पसंद किया जा रहा है।

सूअर पालन से की कमाई।

माता-पिता लेते थे कर्ज

शंघाई में यांग अपने पिता के साथ रहती थीं और प्राय: छोटी-छोटी चीजें खरीदने के लिए माता-पिता पर निर्भर थीं। कुछ समय के बाद में उन्‍हें पता चला कि, माता-पिता अपने खर्चों में कटौती कर उनकी स्‍पेशल लाइफस्‍टाइल में कमी न आए इसलिए कर्ज लेते थे। वहीं, अक्टूबर 2022 में, अपनी मां के मेडिकल प्रोसेस को जानने के बाद उन्‍होंने काम छोड़ घर लौटने का फैसला लिया। पश्चाताप व्यक्त करते हुए उन्‍होंने कहा कि, 'मेरे माता-पिता हमेशा मुझे अच्छी खबरें बताते थे लेकिन बुरी खबरें छिपाते थे। अब मैं उनके साथ रहना चाहती थी और घर से इतनी दूर नहीं रहना चाहती थी।'

End of Feed