वायरल न्यूज़

Ajab Gajab : गर्लफ्रेंड की मां के अंतिम संस्‍कार पर लड़के ने किया प्रपोज, फिर लड़की ने ऐसे उतारा प्‍यार का भूत

Ajab Gajab : लड़के ने पूरा किस्‍सा रेडिट पर शेयर किया है। उसने लिखा कि, 'मैं काफी समय से उसे प्रपोज करने की योजना बना रहा था और मुझे वास्तव में सही समय का अंदाजा नहीं था। मैं हमेशा अगूंठी को जेब में रखे रहता था ताकि सही समय पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर सकूं।'

Image

लड़के के प्रपेाजल को लड़की ने ठुकराया। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Ajab Gajab : इन दिनों एक व्यक्ति को गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि प्रेमिका प्रपोज करना कौन सी बड़ी बात है। दरअसल, ये पूरा मामला प्रपोज करने की टाइमिंग से जुड़ा हुआ है। लड़के ने अपनी प्रेमिका को उसकी मां के अंतिम संस्कार के समय प्रपोज किया था। 25 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि प्रेमिका की मां को यह मंजूर नहीं था कि वो उनकी बेटी को डेट करे क्‍योंकि दोनों की उम्र में पांच साल का अंतर है। हालांकि सब जानने के बाद भी लड़के ने दो साल तक लड़की को डेट किया, लेकिन मां की मौत के बाद दुखी परिवार और दोस्तों के बीच प्रपोज करना उसे महंगा पड़ गया।

लड़के ने बताया पूरा किस्‍सा

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के ने पूरा किस्‍सा रेडिट पर शेयर किया है। उसने लिखा कि, 'मैं काफी समय से उसे प्रपोज करने की योजना बना रहा था और मुझे वास्तव में सही समय का अंदाजा नहीं था। मैं हमेशा अगूंठी को जेब में रखे रहता था ताकि सही समय पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर सकूं, लेकिन कभी वो समय नहीं आया क्‍योंकि मुझे पता था कि उसकी मां मुझे नहीं पसंद करती थीं।' लड़के ने बताया कि, उसकी गर्लफ्रेंड की मां ब्रेस्‍ट कैंसर की चौथी स्‍टेज पर थीं और अंतिम सप्‍ताह में वे अपने परिवार के साथ थीं। लड़के ने कहा है कि उसने काफी देर तक इंतजार किया और फिर प्रेमिका को अकेले में प्रपोज कर दिया। घुटने के बल बैठकर उसने कहा कि 'मै तुम्‍हें अपनी पत्‍नी बनाना चाहता हूं। क्‍या तुम मुझसे शादी करोगी।'

गर्लफ्रेंड ने उतारा प्‍यार का भूत

लड़के ने रेडिट पर ही बताया कि, शादी का प्रस्‍ताव सुनने के बाद उसकी प्रेमिका काफी क्रोधित हो गई और उसका प्रस्‍ताव ठुकरा दिया। तब तक उसे समझ नहीं आया कि आखिर उसने गलत क्‍या किया। लड़के का मानना है कि जिंदगी इतनी छोटी है और एक पल में एक बार जीने को मिलता है इसलिए अधिक लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। वैसे तो सोशल मीडिया पर लोगों ने लड़के को काफी ट्रोल किया। लेकिन उसने कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इससे बेहतर पल नहीं देख सकता था क्योंकि हम आखिरकार उसकी मां के फैसले से मुक्त हो गए थे और एक साथ रहने में सक्षम थे वो उसकी मां की राय के बिना। मैंने जब दोस्तों को इस बारे में बताया और उन्होंने मुझे असंवेदनशील बेवकूफ कहा।'

यूजर्स ने भी लताड़ा

जब लड़के ने सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव मांगे तो उन्‍होंने कहा कि- 'बेचारी लड़की, उसकी मां उसके लिए सही सोच रही थी।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'वास्तव में ऐसा लगता है जैसे तुम उनके मरने का इंतजार कर रहे थे जिस समय लोग दुखी थे तो तुम प्रेमिका को सांत्‍वना देने के बजाय अपने प्‍यार को पाने की जुगत में लगे थे।' हालांकि कई लोगों ने लड़के की इस हरकत को अक्षम्‍य बताया।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article