वायरल न्यूज़

OMG: इस कंपनी में लोगों को बर्थडे पर मिलेगी 2 बोनस छुट्टियां, नई पॉलिसी पर यूजर्स ने इस तरह किया रिएक्‍ट !

Ajab Gajab: अभिजीत चक्रवर्ती ने लिंक्डइन पर लिखा, 'हमने हाल ही में बर्थडे प्लस वन अवकाश नीति शुरू की है। हर टीम के सदस्य को साल में दो अतिरिक्त दिन अवकाश मिलता है। एक उनका अपना जन्मदिन और दूसरा उनके किसी करीबी और प्रियजन का जन्मदिन।'

Image

अब कर्मचारियों को मिलेगी बोनस छुट्टी।

Ajab Gajab: अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर हर किसी में गजब का उत्‍साह देखने को मिलता है। हालांकि, कॉर्पोरेट वर्क कल्चर में लोग अक्‍सर अपनी जॉब को प्राथमिकता देते हुए अपने इस खास दिन की अनदेखी कर देते हैं। होता कुछ यूं है कि, कर्मचारी अपनी बर्थडे की छुट्टी मांगते समय ये सोचकर असहज हो जाते हैं कि, इससे उनकी लीव प्रभावित हो जाएगी। हालांकि, कर्मचार‍ियों की इस पीड़ा को समझते हुए एक कंपनी ने सराहनीय कदम उठाया है। कंपनी के संस्थापक अभिजीत चक्रवर्ती ने एक अनूठी जन्मदिन-केंद्रित छुट्टी नीति के बारे में बताया है। सोशल मीडिया पर इस पॉलिसी का समर्थन करते हुए यूजर्स रिएक्‍शन दे रहे हैं। 'बर्थडे प्लस वन' नीति के रूप में जानी जाने वाली यह नीति कर्मचारियों को हर साल दो अतिरिक्त छुट्टियां देगी। जिसमें एक छुट्टी एम्‍प्‍लॉय के जन्मदिन पर और दूसरी उनके किसी प्रियजन के जन्मदिन पर मिलेगी। हालांकि, इसके एवज में उनकी अन्‍य छुट्टियों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।

अभिजीत चक्रवर्ती ने लिंक्डइन पर लिखा, 'हमने हाल ही में बर्थडे प्लस वन अवकाश नीति शुरू की है। हर टीम के सदस्य को साल में दो अतिरिक्त दिन अवकाश मिलता है। एक उनका अपना जन्मदिन और दूसरा उनके किसी करीबी और प्रियजन का जन्मदिन। दोनों दिन छुट्टी के रूप में माने जाते हैं। उनकी छुट्टी के बैलेंस पर कोई असर नहीं पड़ता है।' उन्‍होंने ये भी कहा कि, 'अपने शुरुआती करियर में, जन्मदिन के लिए छुट्टी लेने पर उनके बॉस को अजीब नजरों से देखना पड़ता था। अगर किसी का जन्मदिन है, तो वे उपहार के हकदार हैं। छुट्टी में कटौती और अजीबोगरीब प्रतिक्रियाओं के नहीं। प्लस वन छुट्टी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह टीम के सदस्यों को किसी और के जन्मदिन की योजना बनाने और उसे मनाने का अवसर प्रदान करती है और एक बार जब हम एक संगठन के रूप में और अधिक विकसित हो जाते हैं, तो हम शायद इसे बर्थडे प्लस टू बना देंगे। जितने अधिक लोग होंगे, उतना अच्छा होगा। एक सुपर कुशल और सुपर-कुशल टीम यह सब और इससे भी अधिक की हकदार है।'

अभिजीत चक्रवर्ती की पोस्‍ट पर कई यूजर्स ने अपनी सहमति जताई। एक यूजर ने कहा कि, 'मुझे अपना जन्मदिन मनाने के लिए छुट्टी लेना बहुत पसंद है! मैंने अपने पति को भी ऐसा ही करना सिखाया है, इसलिए मैं भी उनके जन्मदिन को मनाने के लिए काम से छुट्टी लेती हूं! अब जब मेरा बेटा हाल ही में पैदा हुआ है तो मैं उसके जन्मदिन के लिए भी छुट्टी लेने का इरादा रखती हूं! अपने और प्रियजनों के लिए छुट्टी लेने में कुछ भी गलत नहीं है!' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'मैंने जन्मदिन के लिए मिलने वाली छुट्टियां देखी हैं, मगर अपने प्रियजनों के जन्मदिन के लिए छुट्टी मिलना यह नया और स्वागत योग्य है।' तीसरे यूजर ने इस पॉलिसी को क्रिएटिव बताते हुए कहा कि, 'इस बर्थड प्लस वन छुट्टी के बारे में कभी नहीं सुना था, लेकिन यह बहुत विचारशील है और मुझे उम्मीद है कि अधिक कंपनियां इसे जोड़ेंगी!' वहीं, एक अन्‍य ने कहा कि, 'अब यह एक ऐसी नीति है जो वास्तव में लोगों का सम्मान करती है! एक दिन आपके लिए और एक दिन आपके किसी प्रियजन के लिए। यह दिखाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि वर्क-लाइफ बैलेंस मायने रखता है? अच्छी पहल।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article