वायरल न्यूज़

बिहार के किसान मेले में पहुंचा 10 करोड़ वाला भैंसा, डाइट में लेता है ड्राई फ्रूट और एसी वाले कमरे में करता है आराम

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2023, 12:31 PM IST

सोशल मीडिया पर एक भैंसे का फोटो वायरल हो रहा है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह भैंसा बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो 2023 की ओर से आयोजित पटना के किसान मेले में पहुंचा था।

Image

पटना किसान मेले में पहुंचा 10 करोड़ रुपए वाला भैंसा (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 करोड़ रुपए वाला भैंसा
  • नास्ते में लेता है ड्राई फ्रूट
  • सोने के लिए एसी कमरे की सुविधा

Buffalo Worth Rs 10 Crore In Patna Kisan Fair: पशुओं को लेकर देश के अलग-अलग में किसान मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान किसान अपने सर्वश्रेष्ठ पशुओं को लेकर आते हैं और बोली भी लगाई जाती है। या कुछ के तो पहले से कीमत तय होते हैं। ऐसे में कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में सोच पाना भी नामुमकिन सा लगने लगता है। ऐसे में पटना में आयोजित किसान मेले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी कीमत और खासियत सुनकर आप कान से धुंआ फेंक देगा। जानकारी के मुताबिक, हर रोज इसके मसाज के लिए दो लोग काम पर लगाए गए हैं और यह डाइट में ड्राई फ्रूट भी लेता है।

जी हां, पटना में गुरुवार को बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो 2023 द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में डेयरी और पशुपालन से संबंध रखने वाली दर्जनों कंपनियों ने अपने स्टॉल लगवाए हैं। तभी इस मेले में आए एक भैंसे पर लोगों की नजर पड़ी, जिसकी कीमत और खासियत देखकर लोगों को चक्कर आ गया। जी हां, आप भी इस भैंसे की कीमत जब सुनेंगे तो आपके साथ भी यही होने वाला है। इसके अलावा इसके रहने का तरीका और खाने में दी जाने वाली डाइट भी कमाल की है। इसके लिए एक होर्डिंग लगी है, जिस पर इसके बारे में सारी जानकारी भी लिखी है।

एसी रूम में रहता है गोलू नाम का ये भैंसा

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपया है। ये भैंसा हरियाणा का है, जो पटना किसान मेले में पहुंचा है, जिसका नाम गोलू है और यह मुर्रा नस्ल का है। इस भैंसे के मालिक का नाम नरेंद्र सिंह है, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। इस भैंसे का इस्तेमाल ब्रीडिंग के लिए किया जाता है। इसके खानपान पर हर महीने 50-60 हजार रुपए का खर्च आता है। इसे हर रोज 30 किलो सूखा हरा चारा, 7 किलो गेहूं-चना और 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर दिया जाता है। यह भैंसा अपने डेयरी फॉर्म में एसी रूम में रहता है और खाने के साथ-साथ गोलू रोजाना पांच किलो सेब, पांच किलो चना और बीस किलो दूध भी पीता है। हर रोज इसका मसाज भी किया जाता है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article