Ajab Gajab: बेंगलुरु के आसमान में अचानक दिखा दुर्लभ नजारा, आकाश के रहस्‍यमयी रंगों ने यूजर्स को चौंकाया

Ajab Gajab: दावा किया जा रहा है कि, ये रहस्यमयी रोशनियां बेंगलुरु के ऊपर से गुजरने वाले एक धूमकेतु का परिणाम थीं। हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार , शहर के ऊपर देखा गया धूमकेतु C/2023 A3 (त्सुचिनशान-एटलस) है।

Ajab Gajab: बेंगलुरु के कई निवासी कल जब आसमान की ओर देख रहे थे वो हैरत में पड़ गए। इस दौरान उन्होंने आसमान को गुलाबी, हरे और पीले रंग में बदलते देखा। यह नजारा शुरुआत में लोगों को इंद्रधनुषी बादल या वायुमंडलीय घटना की तरह लगा था। कुछ ही देर में इससे जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और पूरे शहर में इसकी चर्चा होने लगी। रहस्यमयी रोशनी के बारे में अटकलें बढ़ने लगीं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग तरह-तरह के दावे करने लगे। एक एक्स यूजर ने आसमान में इंद्रधनुषी रोशनी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'बेंगलुरु का आसमान वाकई जादुई है! इस घटना को आखिर क्या कहते हैं?'

बेंगलुरु के आसमान का नजारा।

दावा किया जा रहा है कि, ये रहस्यमयी रोशनियां बेंगलुरु के ऊपर से गुजरने वाले एक धूमकेतु का परिणाम थीं। हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार , शहर के ऊपर देखा गया धूमकेतु C/2023 A3 (त्सुचिनशान-एटलस) है, जो एक गैर-आवधिक धूमकेतु है जो हाल ही में पृथ्वी के करीब आया था। बेंगलुरु स्थित खगोल भौतिकीविद् ने बताया कि गैर-आवधिक धूमकेतु का मतलब है कि 'वे वस्तुतः हमारे सौर मंडल के बाहरी लोग हैं।'

End of Feed