Ajab Gajab: गबरू जवान मर्दों से डेटिंग करना इस 63 वर्षीय महिला का है शौक, वजह पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे

Ajab Gajab: सिंडी गैलप नामक ये महिला रिलेशनशिप में नहीं रहती हैं। इन्हें अपने से कम उम्र के पुरुषों के प्रति अपने प्यार का अनुभव उस वक्‍त हुआ जब वे अपने व्यवसाय के लिए एक ऑनलाइन डेटिंग ब्रांड के लिए पिच कर रही थीं।

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर आपने अलग-अलग लोगों के अनोखे शौक और उनकी अजब-गजब पसंदगी के बारे में सुना होगा। ऐसी ही एक महिला का अनोखा शौक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ये महिला अपने से कम उम्र के पुरुषों के प्रति अपने प्यार के लिए सुर्खियों में छाई हुई है। 63 वर्षीय इस महिला (जो पहले न्यूयॉर्क, अमेरिका में एक विज्ञापन एजेंसी चलाती थी) ने स्वीकार करते हुए कहा है कि, 'वह अपने से कम उम्र के पुरुषों के साथ डेटिंग करते समय हर चीज के बारे में बहुत ईमानदार थी, जिसमें उसकी उम्र भी शामिल थी।

सिंडी गैलप।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, सिंडी गैलप नामक ये महिला रिलेशनशिप में नहीं रहती हैं। इन्हें अपने से कम उम्र के पुरुषों के प्रति अपने प्यार का अनुभव उस वक्‍त हुआ जब वे अपने व्यवसाय के लिए एक ऑनलाइन डेटिंग ब्रांड के लिए पिच कर रही थीं। न्यूयॉर्क में एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दिनों को याद करते हुए उन्‍होंने बताया कि, कैसे कम उम्र के पुरुषों को उन्‍होंने डेट करना शुरू किया। वे बोलीं कि, 'मैं सिंगल थी। मैंने सोचा मुझे यह व्यवसायिक कारणों से करना है क्यों न इसे वास्तव में किया जाए?' गैलप से संपर्क करने वाले पुरुषों में से लगभग 7 प्रतिशत युवा थे। पेशेवर रूप से, गैलप को एक कारण से कम उम्र के पुरुषों के साथ डेटिंग करना पसंद था।

End of Feed