Ajab Gajab: सिर पर कान, गले में पट्टा…, खुद को कुत्ता मानती है ये लड़की

Ajab Gajab News: 20 साल की एक युवती, जो ऑनलाइन 'मिल्क लव' के नाम से जानी जाती है, खुद को पोमेरेनियन कुत्ता मानती है। वह दोस्तों के साथ 'पप्पी प्ले' करती है और इसी अंदाज में अपनी पहचान अपनाती है।

chWoman Identifies as Dog: एक 20 साल की युवती, जो ऑनलाइन मिल्क लव (Milk Luv) के नाम से जानी जाती है, इन दिनों अपनी अनोखी पहचान की वजह से चर्चा में है। वह खुद को इंसान नहीं, बल्कि एक 'पोमेरेनियन' कुत्ता मानती है। उसका कहना है कि उसे लोगों के सामने करतब करना और बदले में इनाम पाना अच्छा लगता है। उसने यह जीवनशैली कॉलेज के दौरान अपनाई थी। मिल्क अपने दोस्तों के साथ समय बिताती है, जो उसके 'हैंडलर' की भूमिका निभाते हैं। वे साथ मिलकर 'पप्पी प्ले' करते हैं। इसमें वह दौड़ती है, गेंद का पीछा करती है और छोटे-छोटे करतब दिखाती है। इसके बाद उसे शाबाशी या इनाम दिया जाता है। वह कहती है कि यह उसके लिए मजेदार और खुशी देने वाला अनुभव है।

Woman Identifies  Dog

Ajab Gajab: खुद को कुत्ता मानती है ये लड़की (Instagram/milkluv_3)

कुत्ते मोंटी को देख डॉगी बनने की हुई इच्छा

हालांकि, उसे एक बात से बहुत परेशानी होती है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जब लोग उसे कुत्ता समझने के बजाय बिल्ली कह देते हैं या 'म्याऊं' की आवाज निकालते हैं, तो वह नाराज हो जाती है। उसका कहना है कि वह साफ तौर पर खुद को कुत्ता मानती है, इसलिए लोग उसका मजाक न बनाएं। मिल्क बताती है कि बचपन में उसे अपने पालतू कुत्ते मोंटी के साथ खेलना बहुत पसंद था। उसी समय से उसके मन में कुत्ते जैसा बनने की इच्छा थी। बड़े होने पर उसे एनीमे और अलग तरह के फैशन में रुचि हो गई। उसने पहले कई तरह के कपड़े और स्टाइल अपनाए, लेकिन उसे संतोष नहीं मिला।

End of Feed