Ajab Gajab News: कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें सुनने को मिल जाती है, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया चीन में..। जहां एक लड़के के साथ ऐसी घटना घटी, जिसे सुनने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। आपको अपने कानों पर यकीन ही नहीं होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन कहा जाता है न गुरु, कि दुनिया है यहां सबकुछ पॉसिबल है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक 19 साल का लड़का कॉन्सर्ट में गया हुआ था, जहां उसके पसंदीदा बैंड का परफॉर्मेंस होने वाला था। सभी इस कॉन्सर्ट को एंजॉय भी कर रहे थे और मस्ती कर रहे थे। लेकिन कौन जानता था भला इस लड़के के साथ क्या होने वाला है? उसकी ये मस्ती कब दुखभरी दास्तां बनने वाली है कौन जानता था? जो जिंदगी भर की एक बुरी याद देकर जाएगी।
चीन के शेनजेंग का रहने वाला है लड़का
ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 19 साल का लड़का, जो चीन के शेनजेंग का रहने वाला है, कॉन्सर्ट के दौरान ही उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा, फिर उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद होना क्या था, वह शो के दौरान ही बेहोश होकर गिर पड़ा। फिर आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उसका फेफड़ा फट गया है। हुआ ये कि लड़का काफी जोर-जोर से कॉन्सर्ट चिल्ला रहा था, जिसके चलते ऐसा हुआ था।

Image Credit - iStock
पहले भी आ चुका है ऐसा मामला
हालांकि, गनीमत ये रही कि उसकी जान बचा ली गई। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है और धीरे-धीरे रिकवर कर रहा है। बता दें, ऐसा पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी साल 2017 में एक लड़की के साथ ऐसा ही हुआ था। वह लड़की भी एक कॉन्सर्ट में गई थी और चिल्लाने के चलते उसके साथ भी ऐसी घटना हुई थी। तो ऐसे में किसी कॉन्सर्ट में जाने से पहले थोड़ा ध्यान रखिए और ज्यादा मत चिल्लाइए, नहीं तो ये घटना किसी के साथ भी हो सकती है।
