वायरल न्यूज़

Viral Video: प्लेन के अंदर एयरहोस्टेस ने बिखेरा ऐसा जलवा, सोशल मीडिया पर मच गई खलबली

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एयरहोस्टेस ने प्लेन के अंदर डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।

Image

एयरहोस्टेस ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- @rakshaha)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आप सब भी रोजाना एक से एक हाहाकारी वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो (Dance Video) में एयरहोस्टेस ने डांस से ऐसा कदर काटा कि लोग झूमने लगे। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई डांस वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ डांस वीडियो काफी हटके होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इन दिनों एक एयरहोस्टेस का डांस वीडियो गर्दा उड़ाए हुए है। वीडियो में आप देख सकते हैं प्लेन के अंदर ओ गुजरिया गाना बज रहा है। गाना बजते ही एक एयरहोस्टेज जमकर ठुमके लगाने लगती है। हालांकि, वीडियो बनाने के दौरान प्लेन पूरी तरह खाली है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और अब यह वायरल हो रहा है। देखें डांस वीडियो...

एयरहोस्टेस ने डांस से उड़ाया गर्दा

वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि सच में इस डांस ने तो गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'rakshaha'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने वीडियो को पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं कई लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको एयरहोस्टेस का यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article