वायरल न्यूज़

Viral Video: छोटी बहन को देखकर लड़की ने दिया ऐसा रिएक्शन, यूजर्स बोले - इस प्यार की कोई कीमत नहीं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 20, 2024, 03:34 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बच्ची का काफी सुंदर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी न्यूली बॉर्न सिस्टर गोद में ले रही है। उस दौरान उसका रिएक्शन देखने लायक है।

Image

छोटी बहन को देख इमोशनल हुई लड़की (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

Sister Emotional Viral Video: काफी बार ऐसा हो जाता है कि कुछ ऐसे पल दिख जाते हैं तो हमें अपने की याद दिला देते हैं। ऐसे पल अनमोल होते हैं और ऐसे पल भी काफी कम ही देखने को मिलते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा नजर आने वाला है, जिसे देखने के बाद आपको अपने बच्चे या छोटे भाई-बहन याद आ जाएंगे। यह वीडियो आपको इमोशनल कर देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की अपनी छोटी बहन (नवजात शिशु) को देखने के लिए हॉस्पिटल जाती है, जिसे देखने के बाद उसका ऐसा रिएक्शन आता है, जो आपका दिल जीत लेगा। लड़की अपनी छोटी बहन को देखते ही काफी इमोशनल हो जाती है। वाकई में ऐसे पल अनमोल होते हैं, जब हम अपने बच्चों को पहली बार गोद में उठाते हैं।

छोटी बहन को देख इमोशनल हुई लड़की

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के भी कई सारे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे पल काफी कम ही लोगों को देखने को मिलते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शायद इसीलिए बड़ी बहन को दूसरी मां का दर्जा प्राप्त है। इस वीडियो को 'i_manjarichauhan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article