Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई डांस वीडियो वायरल होता है। इसमें से कुछ डांस वीडियो ऐसे होते हैं, जो इंटरनेट पर सामने आते ही छा जाते हैं। भारत में भोजपुरी गाने काफी लोगों को पसंद आते हैं। इन गानों पर लोग जमकर डांस करते हैं और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर भी शेयर करते हैं। इसी क्रम में भोजपुरी गाना 'नागिन डांस' इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह का यह गाना इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर आपका भी निकल जाएगा डांस
नीलकमल सिंह के इस गाने पर लोग रील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर करते हैं। जिससे उन्हें जमकर व्यूज और लाइक्स मिलते हैं। अब यह गाना भारत से होते हुए अफ्रीका तक पहुंच चुका है। अफ्रीकी शख्स ने इस गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए रील्स वीडियो बनाया और इंटरनेट पर शेयर कर दिया। अब यह रील्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अफ्रीकी शख्स अपने खेत में यह रील्स वीडियो बना रहा है। इस दौरान वह गाने पर जिस तरह कमर लचका रहा है, उसे देखकर आपको भी मौज आ जाएगी। देखें वीडियो-
वीडियो में आप जिस शख्स को देख रहे हैं, उनका नाम किली पॉल है। बता दें कि किली पॉल सोशल मीडिया पर बहुत ही जाना-पहचाना नाम हैं। वह बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी गानों पर अपने डांस वीडियो बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उनके गाने जमकर इंटरनेट पर वायरल होते हैं। इस वीडियो में उन पर भोजपुरी गाने की खुमारी देखने को मिल रही है। किली पॉल ने ट्रेंडिंग भोजपुरी गाने 'नागिन वाला डांस' पर जिस तरह डांस किया है, वह बहुत ही जबरदस्त है। इस डांस के दौरान उन्होंने नागिन वाला स्टेप भी करके दिखाया है। उनका यह वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया है। किली ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट kili_paul से शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक सवा दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
