वायरल न्यूज़

Viral Video: अफ्रीकी शख्स ने गाया इतना खूबसूरत बॉलीवुड गाना, यूजर्स ने कहा - भाई ने तो दिल जीत लिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 3, 2024, 01:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अफ्रीकन शख्स बॉलीवुड गाना गाता हुआ नजर आ रहा है, जो बेहद कमाल का है। वीडियो में शख्स ने 'हंसी बन गए' गाना गाया है।

Image

बॉलीवुड गाना गाता अफ्रीकन शख्स का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अफ्रीकन शख्स ने गाया बॉलीवुड गाना
  • गाने के अंदाज पर फिदा हुआ लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

African Man Singing Bollywood Song: इंटरनेट पर इन दिनों काफी लोग अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक अफ्रीकन शख्स अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड गानों की क्लिप करता नजर आता है। इस वीडियो (Viral Video) में वह बॉलीवुड गाने को गाता है और जब आप उसकी आवाज सुनेंगे तो आप भी उसकी आवाज के दीवाने हो जाएंगे। ऐसे में उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बॉलीवुड गाना गाता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स अफ्रीका का है, जो 'हंसी बन गए' गाना गा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा ही नहीं शख्स सिर्फ वीडियो बनाने के लिए ऐसा कर रहा है लेकिन उसकी आवाज सुनने के बाद आपको लगेगा जैसे वह प्रोफेशनल सिंगर हो। उसकी आवाज लोगों को भी काफी पसंद आ रही है।

बॉलीवुड गाना गाता अफ्रीकन शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो बिल्कुल प्रोफेशनल सिंगर की तरह गाना गा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो अफ्रीका वाले भी बॉलीवुड प्रेमी बन रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'atikblues' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article