Ind vs Pak T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है।
बलूचिस्तान में मना पाकिस्तान की हार का जश्न
एक तरफ जहां भारत में जमकर जीत का जश्न मनाया गया। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के बीच मात पसरा हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान के बलूचिस्तान का माहौल बिल्कुल अलग है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल (Ind vs Pak Match Viral Video) हो रहे हैं, जहां देखा जा सकता है कि बलूच में पाकिस्तान की हार और भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
भारत की जीत पर जमकर नाचे अफगान
इसके अलावा अफगानिस्तान में भी टीम इंडिया की जीत जश्न मनाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान के लोग सड़कों पर खुशी से डांस कर रहे हैं।
पढ़ें मैच रिपोर्ट
बात करें मैच की तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया। भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, दूसरी तरफ से ईशान किशान ने मोर्चा संभाले रखा। ईशान किशन ने 46 गेंदों पर ताबड़तोड़ 87 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने 27(17) रन बनाए और रन आउट हो गए। रिंकू ने अंत में 4 गेंद में नाबाद 11 रन बनाए। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना सकी।
वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजों की शुरुआत भी बेहद खराब रही। शुरुआती दो ओवरों में ही उनके तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
इसके बाद पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए बुमराह ने सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई। पाकिस्तान के लिए इस मैच में उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।
