वायरल न्यूज़

Viral Video: जब बाइक सवार के सामने आ पहुंची कार, फिर जो हुआ... वीडियो देख रह जाएंगे दंग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 15, 2023, 08:03 AM IST

सोशल मीडिया पर आपको सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े कई खौफनाक वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे जो आपके रोंगटे खड़े कर देते होंगे। वहीं कई ऐसे फनी वीडियोज होते जिन्हें देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते होंगे। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्सीटेंड से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

जब बाइक सवार के सामने आ पहुंची कार (Source:twitter)

Viral video: सोशल मीडिया पर आपको सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े कई खौफनाक वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे जो आपके रोंगटे खड़े कर देते होंगे। वहीं कई ऐसे फनी वीडियोज होते जिन्हें देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते होंगे। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्सीटेंड से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर जा रही होती है, उसी दोरान एक कार सवार अपनी कार को लेकर सड़क पर बाइक के सामने आ जाता है। कार को सामने देख बाइक सवार जोर से ब्रेक लगता है जिसकी वजह से उसका पीछे का हिस्सा हवा में उठ जाता है और वो सड़क पर गिर जाता है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 700 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिख है कि इस रोड पर भूत है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article