मां की ममता से बड़ी कोई चीज नहीं होती। एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए किसी भी मुश्किल हालातों से गुजर सकती है। चाहे वह इंसान हो या जानवर, मां की ममता हर एक प्राणी में देखने को मिलती है। हाल में मां की ममता से भरी एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर देखने को मिल रही है। जहां एक कुतिया अपने बच्चे को बचाने के लिए ढाल बनकर उसके सामने खड़ी हो जाती है। ताकी कोई वाहन उसे कुचल ना दें।
सड़क पर पड़ा चोटिल बच्चा, मां करती रही बचाने की कोशिश (X/@VishalMalvi_)
ये भी पढ़ें: उम्र को मात देते नजर आईं 90 साल की दादी, कार की स्टीयरिंग थामे सड़क पर काट रही थीं धर्राटे
बच्चे को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई मां
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुतिया का बच्चा सड़क पर लेटा हुआ है, जो कि बुरी तरह चोटिल है, ऐसे में वह कुतिया अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद उसकी ढाल बनकर खड़ी हो गई है। ऐसा करके वह सड़क पर आ रहे वाहनों को अपना रास्ता बदलकर चलने को मजबूर कर रही है। कुतिया की इस हरकत को देख उस सड़क से गुजर रहे हर एक वाहन चालक अपना रास्ता बदलने को मजबूर हो जा रहे हैं। उन्हें उस कुतिया के बच्चे को बचाकर अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। वह कुतिया उस रास्ते से गुजने वाले हर एक वाहन के साथ ऐसा कर रही है। एक SUV के टायर को तो वह नोंचते हुए भी दिख रही है, ताकि वह अपनी गाड़ी को दूर से ही निकाले।
वीडियो पर लोगों ने किए भावुक कर देने वाले कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर मां से जुड़े कई भावनात्मक कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मां तो मां होती है।" दूसरे ने लिखा, "मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं है।" तीसरे ने लिखा, "मां की ममता से ज्यादा पवित्र बंधन कोई नहीं होता।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
