Dog Viral video: कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है। कुत्ते और इंसानों के बीच दोस्ती हमेशा से एक मिसाल बनी। कुत्ते और इंसानों के बीच दोस्ती पर तो फिल्म भी बन चुकी है। सोशल मीडिया पर आपको कुत्ते के कई क्यूट वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे जिन्हें देख आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती होगी। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील खूब वायरल हो रहा है जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देख हैरान भी हैं।
वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक कुत्ता अपने जानने वाले इंसानों को आशीर्वाद देता दिख रहा है। आशीर्वाद देने के लिए कुत्ता अपने पंजे को उनके सिर पर रखता दिख रहा है। ये पूरा नजारा देखकर आपकी भी हंसी छूट जायेगी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस कुत्ते के आशीर्वाद देने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thekattappa नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 2.72 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
