सोशल मीडिया पर अक्सर नन्हे बच्चों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिनमें उनकी मस्ती देख दिल को बड़ा सुकून मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा और उसका डॉगी एक साथ रात के घनघोर अंधेरे में मस्ती करते देखे जा सकते हैं।
रात में मोबाइल चला रहा था बच्चा
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा देर रात अपने कमरे में बेड पर लेटकर अपने डॉगी के साथ अपने मोबाइल पर कुछ देख रहा है। रात में पूरे घर में सन्नाटा था, लेकिन इधर छोटे मालिक अपनी मस्ती में डूबे हुए थे। साथ में उनका डॉगी भी बगल में लेटकर स्क्रीन का खूब आनंद ले रहा है।
कमरे में जैसे ही आती हैं मम्मी
बच्चा और उसका डॉगी दोनों फुल कॉन्सन्ट्रेशन में थे। स्क्रीन पर कुछ ऐसा चल रहा था जिससे उन दोनों की नजरें हट ही नहीं रही थीं। तभी अचानक से कमरे का दरवाजा खुलता है और माता श्री की एन्ट्री होती है। मम्मी कमरे में घुसते ही पूछती हैं कि क्या चल रहा है। इतने में तो मम्मी के कमरे में घुसते ही दोनों शैतान खिलाड़ी तुरंत मोबाइल को ऑफ कर सोने की एकदम ऑस्कर लेवल एक्टिंग करने लगते हैं। यह देख मम्मी जी को लगता है कि शायद दोनों सो गए हैं और वे वहां से चली जाती हैं।
वीडियो देख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान
इस क्यूट से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @perceptiveyed नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और 1 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही वीडियो को देख लोगों ने दोनों शैतान बच्चों पर अपना खूब प्यार लुटाया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
