वायरल न्यूज़

दिल्ली में Momos बेचकर एक दिन में कितना कमा सकते हैं? जानने के लिए लड़के ने लगाया स्टॉल

मोमोज का ठेला लगाने वाले लोग एक दिन में कितना कमा लेते है। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एक लड़के ने दिल्ली में अपना स्टॉल लगाकर मोमोज़ बेचना शुरू किया। जिसके बाद एक दिन में जो उसकी कमाई हुई, वह जानकर लोगों के होश ही उड़ गए।

Image

Momos बेचने के लिए लड़के ने दिल्ली में लगाया स्टॉल (Instagram/@dhandhaonground)

फास्ट फूड खाने के शौकीन तो आपमें से कई लोग होंगे। बहुत लोगों को चाइनीज स्ट्रीट फूड पसंद होता है तो कुछ को इटैलियन फूड। मगर मोमोज का फैनबेस एक अलग ही लेवल पर है। 10 में से 5-6 लोग आपको ऐसे मिल जाएंगे, जिन्हें मोमोज़ खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में मोमोज़ खाने का वे कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

एक दिन में कितना कमा लेते हैं मोमोज़ वाले

मोमोज़ लवर्स की वजह से ही मोमोज़ बेचने वालों की तगड़ी कमाई होती है लेकिन कितनी कमाई होती है, इसी चीज को जानने के लिए एक लड़के ने दिल्ली में मोमोज बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया। जिससे वह पता लगा सके कि आखिर दिल्ली में मोमोज़ बेचकर एक दिन में कितना पैसा कमाया जा सकता है। लड़के ने अपने इस एक्पेरिमेंट का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

लड़के ने मोमोज़ बेचने के लिए लगाया स्टॉल

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने मोमोज़ बेचने के लिए स्टॉल लगाया हुआ है। जिस पर मोमोज बनाने वाले बर्तन, गैस-चूल्हा और ग्राहकों को परोसने वाले प्लेट्स रखे हुए हैं। लड़के ने बताया कि वह जो मोमोज़ बेच रहा है, उसमें किसी भी तरह का मैदा नहीं है बल्कि ये मोमोज़ रागी, बाजरा और गेहूं से बने मोमोज़ हैं।

6 घंटे में बिक गए सारे मोमोज़

स्टॉल लगाने के थोड़ी देर बाद ही लड़के को उसका पहला कस्टमर मिल गया। धीरे-धीरे करके एक के बाद एक कस्टमर्स उस स्टॉल पर आने लगे। स्टॉल पर वेज मोमोज 80 रुपए और पनीर मोमोज़ 100 रुपए के रखे गए थे। वीडियो में लड़के ने आगे बताया कि अगले दो घंटे में करीब 70 प्लेट बिक चुकी थी और अंधेरा होते ही दुकान पर कस्टमर्स की भीड़ भी लग गई थी। 6 घंटे में पूरा स्टॉक भी खाली हो गया था।

एक दिन में कितनी हुई कमाई

पूरे दिन मोमज बेचने के बाद अब बारी थी दिन भर में होने वाली कमाई गिनने की, जो कि 1 दिन में कुल 18600 रुपए हुए थे। जिसमें से 100 रुपए रेंट, 100 रुपए गैस और 400 रुपए रॉ मैटेरियल का घटाकर कुल 14400 रुपए की कमाई हुई थी। इस हिसाब से 1 महीने की कमाई हुई लगभग 4 लाख 20 हजार रुपए और 1 साल की कमाई 50 लाख 40 हजार रुपए।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dhandhaonground नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों कमेंट्स भी आए हैं। जहां मोमोज बेचकर होने वाली एक जिन की कमाई जानकर लोगों के होश ही उड़ गए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है अब मोमोज़ बेचने का ही काम शुरू करना पड़ेगा।" दूसरे ने लिखा, "भाई अगर आपके दुकान पर कोई वैकेंसी हो तो प्लीज मुझे रख लो।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article