उम्र महज एक नंबर है, इस कहावत को साबित करते कई लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहता है। हाल में एक ऐसी ही दादी का भी वीडियो इस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वे कार की स्टीयरिंग थामे सड़क पर खूब धर्राटे काटते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एक बाइकर ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कार ड्राइव करती नजर आईं दादी (Instagram/@vishal__riderz_jk14)
कार को फुल स्पीड में दौड़ाती दिखीं दादी
वीडियो जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा है। जहां देखा जा सकता है कि दादी एक कार में बैठी स्टीयरिंग थामे दिख रही हैं। अचानक से बाइक की नजर जब उन पर पड़ी तो उसने उनका वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी कार को तेज रफ्तार में किसी नौजवान युवक की तरह दौड़ा रही हैं।
ये भी पढ़ें: घोड़ी से ऑनलाइन डिलीवरी? Blinkit का बैग लिए बुजुर्ग का वीडियो हुआ था वायरल, अब सामने आई यह सच्चाई
दादी की स्पीड देख फटी रह गई लोगों की आंखें
बाइकर का कहना है कि दादी 90 साल की हैं और सड़क पर जिस तरह कार दौड़ा रही हैं, उसे देख अच्छे-अच्छे लोगों की हवा गुमा हो जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी कैसे कार को तेज रफ्तार से भगा रही हैं। सड़क पर उनकी स्पीड इतनी ज्यादा है कि वह बाइकर भी उनसे काफी पीछे रह गया।
दादी के वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vishal__riderz_jk14 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कुछ यूजर्स ने दादी को अमेजिंग बताया तो कुछ ने उनकी फुर्ती और तंदरुस्ती की खूब तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने दादी रॉक्स और दादी ऑन टॉप जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफों के पुल बांधा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
