वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन को छोड़ इस लड़की पर आ टिकी सबकी निगाहें, बाराती से लेकर घराती तक हर कोई रह गया दंग

इंस्टाग्राम पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को छोड़कर सभी लोग कार्यक्रम में आई एक लड़की को देखने लगे। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया?

Image

शादी में पहुंची 6 फीट 4 इंच की लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में पहुंची 6 फीट 4 इंच की लड़की
  • दुल्हन छोड़ सभी लड़की को ही देखने लगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tall Girl At Wedding: शादी में जाना हर किसी को पसंद होता है, कुछ लोग शादी में खाना खाने जाते हैं तो कुछ शादी-पार्टी को एंजॉय करना पसंद करते हैं। कई बार शादियों में कुछ ऐसा दिख जाता है, जो इतना कमाल का होता है कि भूलाए नहीं भूलता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी आपको देखने को मिल जाएगा। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में एक ऐसी लड़की नजर आएगी, जिसे देखने के बाद आप खुद दुल्हन को छोड़ इस लड़की को देखने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की शादी के कार्यक्रम के बीच घूमती नजर आ रही है। इस दौरान आप नोटिस करेंगे तो लड़की की हाइट गजब की है। वीडियो के मुताबिक लड़की की हाइट 6 फीट 4 इंच की है, जो शादी में आए सभी से काफी लंबी है। ऐसे में शादी में सभी लोग दुल्हन को छोड़ इस लंबी लड़की को ही देखने लगे। आप भी इस लड़की को देखेंगे तो इससे अपनी निगाह नहीं हटा पाएंगे।

शादी में पहुंची 6 फीट 4 इंच की लड़की

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये लड़की भारत के 70 प्रतिशत लड़कों से भी ऊंची है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कैमरामैन सोच रहा होगा, मैं छोटा हो गया या लड़की लंबी हो गई। बता दें, इस वीडियो को 'a_too_tall_girl' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.49 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article