Viral Video: स्कूटी पर बैठकर जा रहे थे पांच लड़के, बैठने का तरीका देख छूट जाएगी हंसी

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी पर सवार होकर पांच लड़के जा रहे हैं। ऐसे में उनके बैठने का तरीका देख आपकी हंसी निकल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूटी पर बैठे थे पांच लड़के
  • बेहद गजब का था बैठने का तरीका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

5 Boys Sitting Together On A Scooty: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें एक बाइक 5-7 लोग बैठकर सवारी करते हुए नजर आते हैं। इसका कारण भारत के लोग हैं, जिनके जुगाड़ के आगे धुरंधर भी फेल हैं। बाइक हो या स्कूटी, बस हो या ट्रेन.. यहां के लोग बैठने का जुगाड़ ढूंढ ही लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर हैं, जिसे देख आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कूटी पर बैठकर पांच लोग जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां से गुजर रही एक लड़की इनका वीडियो बना लेती है और फिर क्या ये रील इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो जाती है। वीडियो में जब आप देखेंगे तो आपको सिर्फ चार लोग ही स्कूटी पर बैठे नजर आएंगे। लेकिन कुछ देर बाद जब लड़की की कार स्कूटी के सामने आती है तब पांचवां लड़का नजर आता है, जिसके बैठने का तरीका देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

End of Feed