वायरल न्यूज़

36 साल की वर्जिन भारतीय महिला को शादी के लिए चाहिए ऐसा पार्टनर, शर्त जानकर हैरान हैं लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 18, 2023, 04:39 PM IST

Ajab Gajab News: सोनाली नाम की भारतीय महिला अरेंज मैरिज का सम्मान करती हैं। हालांकि, इसके बावजूद वह अपना जीवनसाथी खुद चुनना चाहती हैं। महिला अपनी अजीबोगरीब शर्त की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।

Image

भारतीय महिला की अजब डिमांड (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला की अजीबोगरीब डिमांड
  • शादी से पहले करना चाहती हैं ऐसा
  • 36 साल की उम्र तक हैं वर्जिन

Ajab Gajab News: भारत में ज्यादातर लोगों की शादी अरेंज मैरिज होती है, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपना साथी खुद चुनते हैं और लव मैरिज करते हैं। कई बार हमें शादी और रिलेशनशिप के हैरान करने वाले मामले सुनने को मिलते हैं। इसी क्रम में अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला अपने लिए साथी की तलाश कर रही हैं, जिनसे वह शादी करना चाहती हैं। यह महिला अपनी अजीबोगरीब शर्त की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।

महिला का नाम सोनाली है और वह 36 साल की हैं। इस उम्र में भी वह वर्जिन हैं और उन्हें अपने लिए एक ऐसे साथी की तलाश है, जिससे वह शादी करना चाहती हैं। यानी कि महिला को अपने लिए जीवनसाथी की तलाश है। सोनाली फिलहाल अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही हैं। उनके माता-पिता अभी भारत में रहते हैं। उनके माता पिता सोनाली को अरेंज मैरिज की सलाह दे चुके हैं। हालांकि, सोनाली की अब तक शादी नहीं हुई है।

भारतीय महिला ने शादी के लिए रखी ऐसी डिमांड

सोनाली बताती हैं कि वह अरेंज मैरिज का सम्मान करती हैं। हालांकि, इसके बावजूद वह अपना जीवनसाथी खुद चुनना चाहती हैं। वह न सिर्फ प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं, बल्कि पार्ट टाइम स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। सोनाली बताती हैं कि वह कुछ समय पहले कार्लोस नाम के एक शख्स के साथ डेट पर गई थीं। हालांकि 39 साल के इस शख्स के साथ डेट पर जाना उनके लिए एक खराब अनुभव रहा। सोनाली बताती हैं कि कार्लोस का ज्यादा जोर फिजिकल रिलेशन पर ही था।

सोनाली कहती हैं कि सेक्स एक 'पवित्र और विशेष कार्य' है। इसलिए वह इसमें शामिल होने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लेना चाहती हैं।वह किसी भी अनजान शख्स को अपना शरीर नहीं सौंप देना चाहती हैं। सोनाली बताती हैं कि उन्होंने अब तक 5 मर्दों को किस किया है, लेकिन इनमें से किसी के भी साथ किस से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। वह कहती हैं कि जब तक वह शादी नहीं करेंगी, तब तक इस मामले में नहीं पड़ना चाहती हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article