वायरल न्यूज़

खुदाई के दौरान मिली 30 हजार साल पुरानी चीज, देखकर किसी को आंखों पर नहीं हुआ यकीन, जानें सच्चाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2023, 10:48 AM IST

उत्तर पश्चिमी कनाडा के युकोन क्षेत्र में एक अनोखी चीज मिली है, जिसे हिमयुग का बताया जा रहा है। यह तकरीबन 30000 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसके स्कीन व बाल आज भी सुरक्षित है। यह दिखने में एकदम फर जैसी दिखाई दे रही है, जिसकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

Image

30000 साल पुराना मिली ममीकृत जानवर (फोटो साभारः ट्विटर @yukonberingia)

KEY HIGHLIGHTS
  • युकोन क्षेत्र में एक मिली अनोखी चीज
  • देखने में एक फर जैसी आकृति
  • 30000 साल से भी पुराना है यह जानवर

30000 Year Old Mummified Animal: दुनिया के तमाम वैज्ञानिक हमेशा ही नए खोज में लगे रहते हैं। इस दौरान उन्हें कब कौन सी चीज मिल जाए, कोई नहीं बता सकता। कई बार तो इसमें सफल नहीं हो पाते लेकिन कई-कई बार उन्हें सफलता हाथ लग ही जाती है, जिससे वे नई खोज व रहस्यमई दुनिया के पर्दे को सामने लाते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला कनाडा से सुनने में आया है, जहां वैज्ञानिकों को हजारों साल पुरानी चीज मिली है, जो इन दिनों काफी चर्चा का केंद्र बनी है।

दरअसल, उत्तर पश्चिमी कनाडा के युकोन क्षेत्र में मिली यह अनोखी चीज एक फर की तरह दिखाई दे रही है, जो हिमयुग का बताया जा रहा है। युकोन बेरिंगिया इंटरप्रिटिव सेंटर के जीवाश्म विज्ञानियों ने यह खोज की है और इसे 30000 साल पुराना बताया है। वैज्ञानिकों ने इसे 'हेस्टर' नाम है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब इसे व्हाइटहॉर्स (कनाडा) के केंद्र में आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

यहां पहले भी मिल चुके हैं कई प्राणी

देखने पर यह एक ममीकृत गिलहरी की तरह बताई जा रही है, जो युकोन क्षेत्र में ही मिली संरक्षित ब्लैक-फुटेज फेरेट के साथ प्रदर्शित की जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमयुग के बाद भी आर्कटिक ग्राउंड गिलहरी जीवित रही थीं और आज भी ये युकोन और अलास्का के क्षेत्रों में निवास करती हैं। बता दें, यहां पर पहले ही विशाल बीवर, एक बेबी मैमथ और एक भेड़िया पिल्ला की खोज की जा चुकी है।

30000 साल पुराना होने के बावजूद बाल-स्कीन सब सुरक्षित

युकोन सरकार के जीवाश्म विज्ञानी ग्रांट ज़ज़ुला ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि वे हमेशा हड्डियों का अध्ययन करते रहते हैं और उन्हें काफी बार ऐसे जीव मिलते हैं, जिनके पास उनके हाथ-पंजे नहीं होते। लेकिन हजारों साल पुराना होने के बाद भी इसकी स्कीन, बाल सब देखा जा सकता है। द टाइम्स के अनुसार, इस जानवर की खोज साल 2018 में डॉसन सिटी के पास (अलास्का सीमा) के पास एक पुराने गोल्डरश चौकी में की गई थी। इसके बारे में युकोन सरकार ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article