24 Inch Horse Viral Video: अक्सर देखा जाता है कि हमारे आसपास कुछ न कुछ कार्यक्रम होता हुआ दिख ही जाता है। ऐसे में कई सारे मेलों का भी आयोजन हुआ करता है, जहां आसपास के लोग अपने बच्चों को लेकर जाते हैं और खूब सारी मस्ती करते हैं। असल में देखा जाए तो गांवों में इन्हीं छोटी-छोटी खुशियों को लोग काफी एंजॉय करते हैं, जो शायद शहरों के चकाचौंध भरी दुनिया से कोसों दूर है।
कभी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि इन्हीं छोटे-मोटे मेलों में कई बार ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जो हमेशा के लिए एक याद बन जाता है। इसी क्रम में सहरसा जिले के सोनपुर मेले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जो आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो में एक काफी छोटा सा घोड़ा नजर आ रहा है, जिसके साइज के बारे में सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।
24 इंच का है ये घोड़ा
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक 24 इंच का घोड़ा नजर आ रहा है, जो इस मेले में अपने मालिक के साथ आया था। बता दें, यह घोड़ा एक बौना नस्ल का घोड़ा है, जिसका नाम बादल है। इस घोड़े के मालिक का नाम ठगन भगत है, जो अपने इस अनोखे घोड़े को मेले में लेकर आए थे। ऐसे में इस घोड़े को लेने के लिए भी काफी लोग सामने आए लेकिन इसके मालिक ने इसे नहीं बेचा। उनका कहना है कि यह घोड़ा महज 30 महीने का है, जिसके उनके एक मित्र ने उपहार स्वरूप दिया था।
