Youtuber Hayden Bowles Success Story: गरीबी से जुझता हुआ इंसान कब क्या कर जाएं, कोई भरोसा नहीं। गरीबी एक ऐसा शब्द है, जिसके होने से कोई खाना नहीं खा पाता तो कोई पढ़ाई पूरी नहीं कर पाता। ऐसे में आज हम आपको एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आपको ताज्जुब होगा। लेकिन कहते हैं ना कि हर इंसान के समय में एक ऐसा समय जरूर आता है, जब उसे एक डिसीजन लेने के लिए मौका मिलता है। बस इस शख्स ने भी कुछ ऐसा ही मौका चुना,जिसकी बदौलत आज वह करोड़पति है।
इस शख्स का नाम है - हेयडन बॉवल्स (Hayden Bowles), जो पेशे से एक यूट्यूबर हैं। इनका बचपन भी काफी गरीबी में बिता। गरीबी इतनी थी कि पढ़ाई भी छोड़ दी। लेकिन सही समय और एक मौका मिला तो 17 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया और फिर मेहनत रंग लाई और 19 साल की उम्र में करोड़पति बन गया। कहानी यही तक खत्म नहीं हुई। अभी हेयडन की उम्र 22 साल है और उसने रिटायरमेंट ले लिया है।
क्या है पूरी कहानी
उनका कहना है कि जब वे करीब 11 साल के थे तो एक बार उनके साथ ऐसा हुआ जिसने उनकी पैसे कमाने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल, अपने माता-पिता के साथ हेयडन बाजार गए थे और खिलौने खरीदने की जिद की लेकिन उनके माता-पिता के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। ऐसे में उनके पैरेंट्स उन्हें खिलौना नहीं दिला पाए। तब उन्हें पैसे की अहमियत पता चली और फिर ऐसे ही एक दिन पढ़ाई छूट गई। अब वे करोड़ों के मालिक है।
17 साल की उम्र में शुरू किया ये काम..
हेयडन जब 17 साल के थे, तब उन्होंने EcommSeason की स्थापना की थी, जिसमें ऑनलाइन कोर्स कराए जाते हैं, जिसकी फीस 575 डॉलर तक होती है। ऐसे में 18 साल की उम्र में उन्होंने लंबोरगिनी खरीद ली थी। पिछले साल उनका रेवेन्यू 15 मिलियन डॉलर था, जिसमें से 3 मिलियन डॉलर उनकी कमाई थी। ऐसे में अब जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। हेयडन के इंस्टाग्राम पर 14 हजार से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
