125 साल के कछुए चाणक्य की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 19, 2024, 02:33 PM IST

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 125 साल के बुजुर्ग कछुए की मौत हो गई है। उसके पोस्टमार्टम में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कछुए चाणक्य की मौत
  • 125 साल का था चाणक्य
  • 10 दिन से कुछ भी नहीं खा रहा था

Turtle Chanakya Died: हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में रहने वाले एक विशाल कछुए की मौत हो गई है। कछुए की उम्र 125 साल थी। पार्क के अधिकारियों की मानें तो बुजुर्ग कछुए ने 10 दिन से खाना पीना बंद कर दिया था, जिससे वहां के अधिकारी भी काफी चिंतित थे। दरअसल, पार्क में आने पर्यटकों के लिए कछुआ आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। एनिमल लवर्स के लिए भी ये खबर काफी शॉकिंग है।

चाणक्य को साल 1963 में नामपल्ली के सार्वजनिक उद्यान से लाया गया था, जिसके बाद से ही हैदराबाद का चिड़ियाघर उसका घर बन गया था। बता दें, यह हैदराबाद का सबसे पुराना पार्क है, जिसे हैदराबाद के सातवें निजाम ने बनवाया था। पार्क के अधिकारियों का कहना है कि चाणक्य को शकरकंद और पालक बहुत था। चिड़ियाघर के कर्मचारी जब शनिवार की सुबह बाड़े में पहुंचे तो पाया कि नींद में उसकी मौत हो चुकी थी। अब ऐसे में उसके पोस्टमार्टम में भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

End of Feed