वायरल न्यूज़

OMG: एक बाइक पर लाद ली 20 लीटर वाली 12 बोतलें, Video में शख्स का कारनामा देख रह जाएंगे दंग

Viral Video: आप देख पाएंगे कि बंदे ने न सिर्फ बाइक के पीछे, बल्कि साइड में भी पानी की बड़ी-बड़ी बोतलों को संतुलित तरीके से बांध लिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इतनी ज्यादा लोडिंग के बाद बाइक का संतुलन बना हुआ है। यह दृश्य लोगों को रोमांचित कर रहा है।

Image

देसी जुगाड़ का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। वीडियो में आपको एक शख्स बहुत ही अनोखा कारनामा करता दिखाई देगा। आप देख पाएंगे कि शख्स देसी जुगाड़ की मदद से एक ही बाइक पर 20 लीटर वाले 12 बोतल को लाद ले रहा है। यकीनन यह हैरान करने वाला कारनामा है। सबसे पहले तो 20 लीटर के 12 बोतल का वजन 240 लीटर होता है। एक बाइक पर इतना वजन लादना ही अपने आपमें बड़ी चीज है।

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

दूसरी तरफ 12 अलग-अलग बोतलों को लादने के लिए एक अनोखे ट्रिक की जरूरत पड़ती है। शख्स बहुत ही अनोखा जुगाड़ लगाकर ऐसा कारनामा करता है। शख्स ने अपनी बाइक पर 20 लीटर वाली पानी की 12 बड़ी बोतलें जिस तरह लादी हैं, वह नजारा चौंकाने वाला है। वीडियो देखकर यूजर्स दंग गए हैं। आप देख पाएंगे कि एक साधारण मोटरसाइकिल के दोनों तरफ और पीछे मिलाकर बंदे ने पानी के बड़े-बड़े कैन ट्यूब की मदद से बांध लिए हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बंदे ने न सिर्फ बाइक के पीछे, बल्कि साइड में भी पानी की बड़ी-बड़ी बोतलों को संतुलित तरीके से बांध लिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इतनी ज्यादा लोडिंग के बाद बाइक का संतुलन बना हुआ है। यह दृश्य लोगों को रोमांचित कर रहा है। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह खतरनाक हो सकता है और जरा सी चूक भी या संतुलन बिगड़ने पर शख्स के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tech_hype__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स शख्स की ‘जुगाड़’ और बैलेंसिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह कोई प्रतिभा नहीं बल्कि लापरवाही है। इससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की भी जान खतरे में पड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article