Rashtravad: Rahul Gandhi को बोलने नहीं दिया या राहुल ने खुद मामला उलझाया?

Anti-Paper Leak Bill | Rashtravad: लोकसभा में परीक्षा संशोधन विधेयक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने एक छात्रा का हवाला देते हुए 'इडियट' शब्द का इस्तेमाल किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग का आदेश देने का आरोप लगाया। राहुल गांधी की इन टिप्पणियों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने की मांग की, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें संसदीय मर्यादा का पालन करने की सलाह दी। हंगामे के बीच राहुल गांधी की विवादित टिप्पणियों को बाद में लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया। देखिए इसी मुद्दे पर हमारी ये खास डिबेट..