News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: PM Modi का एक्शन...घुटनों पर क्यों आया फेसबुक-इंस्टाग्राम?

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रूप से लगी रोक के लिए माफी मांगी है. कंपनी के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी जोएल कैपलन ने कहा कि इस गलती के लिए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से सीधे माफी मांगी गई है. मेटा की ओर से जारी बयान में जोएल कैपलन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट पर लगी रोक हमारी गलती थी और इसके लिए मैंने मेटा की ओर से मंत्री से माफी मांगी है।" कैपलन मेटा के एक वैश्विक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई कुछ कमियों और त्रुटियों को स्वीकार किया. रुबिका लियाकत के साथ देखिए 'न्यूज की पाठशाला'