IAF के Shubhanshu Shukla ने ISS से दिया Hindi में Message जो हो गया Viral | Hindi News | TNNB

भारत के लाल इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके साथी एस्ट्रोनॉट का मिशन सफल रहा है। चारों एस्ट्रोनॉट सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ISS पर पहुंच गए हैं। स्पेस स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने उनका स्वागत किया। इसी के साथ स्पेस स्टेशन पहुंचने का भारत का सपना पूरा हो चुका है। बता दें कि शुभांशु शुक्ला की अगुवाई में ही भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान भी प्लान्ड है। ISS पहुंच कर लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला ने हिंदी में अपना मैसेज देश और दुनिया को दिया है। ये मैसेज देश का दिल जीत रहा है। पहले हम आपको ये मैसेज दिखाते हैं।#axiom4mission#shubhanshushukla#shuhanshushuklaiss#tnnoriginals#timesnownavbharat