मैनपुरी के चुनावी मैदान में उतरे शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के साथ एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जसवंत नगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के इस सम्मेलन में शिवपाल यादव का तेवर कुछ अलग ही नजर आया। अखिलेश यादव के सामने उन्होंने उन्हें छोटे नेताजी कहकर संबोधित किए जाने की बात कही।