Matka King: थ्रिलर से भरपूर विजय वर्मा की नई वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज, फैंस हुए बेताब

बॉलीवुड और ओटीटी के फेमस एक्टर विजय वर्मा अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विजय की अपकमिंग सीरीज मटका किंग का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मटका किंग का टीजर आउट हो गया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। सीरीज की कहानी एक कॉटन ट्रेडर के इर्द-गिर्द घूमती है। टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि ये सीरीज थ्रिलर से भरपूर है। ये सीरीज 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सभी लोग विजय वर्मा की इस सीरीज को देखने के लिए बेताब हैं। मटका किंग में विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार नजर आएंगे।