सनी लियोनी की थ्रिलर से भरी फिल्म 'कैनेडी' का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sunny Leone film Kennedy trailer out: अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' आखिरकार अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। इस फिल्म में सनी लियोनी और राहुल भट्ट नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच सनी लियोनी की फिल्म 'कैनेडी' का धांसू ट्रेलर यूट्यूब पर आउट हो गया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। ट्रेलर में एक से एक सीन्स मौजूद है। इस ट्रेलर को देखकर लोग दंग रह गए हैं। बता दें कि यह फिल्म लंबे वक्त से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तरस रही थी, अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 20 फरवरी को जी 5 पर दस्तक देने वाली है।